
महासमुंद-. विगत दिनों से चर्चित बसना थाना अंतर्गत ग्राम छांदनपुर मर्डर केस का खुलासा हो गया,दरसल पुत्री के साथ प्रेमप्रसंग की बात एक पिता को पच नहीं रही थी। बार-बार युवक को पुत्री से अलग रहने की समझाइश भी दे रहा था। यहां तक कि युवक को जान से मारने की धमकी भी दिया, लेकिन युवक प्रेमप्रसंग में डूबा हुआ था। जब बात युवक ने नहीं मानी तो, अंत में लड़की के पिता ने युवक की हत्या कर दी और पुत्र के साथ मिलकर लाश को खेत में फेंक दिया। उक्त घटना बसना के ग्राम छादनपुर का है। जांच पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बसना थाना प्रभारी राजेश खुटेश्वर ने बताया कि ग्राम छांदनपुर में दो दिन पहले संदिग्ध अवस्था में गांव के ही युवक उद्धव पटेल पिता शिवप्रसाद की लाश मिली थी। मर्ग कायम कर जांच में लिया गया था। जांच में पाया कि उद्धव पटेल की हत्या गांव के ही पुनित राम मरार उर्फ पुनऊ एवं उनके पुत्र बरतराम पटेल ने की। पूछताछ के दौरान पुनितराम ने अपराध स्वीकारते हुए बताया कि 10 मई की रात्रि अपनी बेटी के साथ उद्धव पटेल को उसके कमरे में देखा,तो तैश में आकर युवक का गला गमछा से दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव को अपने पुत्र बरतराम पटेल के साथ मिलकर खेत में फेंक दिया।
ज्ञात हो कि बसना पुलिस को 14 मई की सुबह मृतक के भाई प्रार्थी गौतम पटेल पिता शिवप्रसाद (22) ने पुलिस को सूचना दी कि उसके भाई उद्धव पटेल की लाश गांव के पुनीत अघरिया के खेत में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची। जहां देखा कि लाश पुराना होने के कारण सड़ गया था। पुलिस ने मर्ग कामय कर जांच में लिया।

मृतक के भाई गौतम पटेल एवं शिवप्रसाद पटेल का पुलिस ने कथन लिया तो बताया कि घर के सामने रहने वाले पुनित राम मरार उर्फ पुनउ की लड़की से मृतक उद्धव पटेल का प्रेमसंबंध था। 10 मई की रात 12.00 बजे मृतक घर से बस्ती तरफ की ओर निकलना तथा घर वापस नहीं आने से पतासाजी की, लेकिन नहीं मिला।14 तारीख को पुनितराम अघरिया के खेत में उसकी लाश मिली। प्रार्थी के बयान पर पुलिस पुनितराम उर्फ पुनउ को तलब कर पूछताछ किया और अपराध स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने पुनीत उर्फ पुनऊ व उनके बेटे बरतराम पटेल को गिरफ्तार किया गया.




























