
सरायपाली। कल दिनांक 16 मई को महासमुंद जिले के सरायपाली के दुर्गा मंदिर के पीछे के पीछे मकान में छापा मारकर कर 13 जुवारियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से 78 हजार 950रु. बरामद किया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को शाम 6:30 महासमुंद की टीम ने सराईपाली में छापामार कायृवाही किया.
टीम जब मकान में पहुची तो दरवाजा अंदर से बंद था, टीम ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला इसके बाद टीम ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई. सुचना पर टीआई प्रदीप मिज बल के साथ मौके पर पहुचे फिर दरवाजा खुलवाया.घर के भीतर 13 जुवारी गुल नामक जुवा खेल रहे थे उनके पास जुवा खेल सामाग्री के साथ 78900 हजार रुपये नगद जब्त किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार राजा बग्गा उर्फ दलजीत सिंह पिता गुरु चरण सिंह उम्र 40 वर्ष झिलमिला समरा उद्दीन कुरेशी पिता हफीज उद्दीन कुरेशी उम्र 29 वर्ष साकिन बसना गिरजा पटेल पिता कुलेश्वर प्रसाद पटेल अचानकपाली सारंगढ़, कुलदीप पटेल पिता शांतिलाल पटेल उम्र 21 वर्ष ग्राम नवरंगपुर, हरविंदर सिंह पिता अगर सिंह उम्र 32 वर्ष सरायपाली, राजेश कुमार नायक पिता उसत राम नायक उम्र 34 वर्ष ग्राम चार भांठा, देवकरण अग्रवाल पिता आनंद अग्रवाल उम्र 28 वर्ष कुटेला चौक,बाबूलाल मानिकपुरी पिता अमर सिंह मानिकपुरी उम्र 38 वर्ष नवरंगपुर, देव पटेल पिता वृंदा प्रसाद पटेल उम्र 40 वर्ष नवरंगपुर, खेमराज चौधरी पिता लक्ष्मण चौधरी उम्र 41 वर्ष जोगनीपाली, अवधेश मिश्रा पिता ओमप्रकाश मिश्रा उम्र 32 वर्ष खुर्सीपार, सुशील यादव पिता जगेश्वर यादव उम्र 45 वर्ष ओड़ियापारा सरायपाली,सोनू सलूजा पिता स्व. गिरधारी लाल सलूजा उम्र 40 वर्ष बाजार पारा सरायपाली शामिल हैं.महासमुद से पहुंचे टीम का नेतृत्व साइबर सेल के एसआई अजय वारे ने किया. वही मौके पर सरायपाली टीआई प्रदीप मिज और उनकी टीम शामिल थी. जुवारियो के खिलाफ जुवा एक्ट के तहत कायृवाही की गई है.



























