छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी  वित्त एवं विकास निगम के तीन अधिकारी-कर्मचारी बर्खास्त

रायपुर, 16 मई 2019

छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के संचालक श्री अलेक्स पाल मेनन ने भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई करते हुए निगम के तीन अधिकारी एवं कर्मचारियों के बर्खास्तगी के आदेश दिए हैं।

इन कर्मचारियों में श्री पिताम्बर राम यादव, प्रभारी कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी निगम विकास समिति जशपुर, श्री शनिराम सुमन सहायक ग्रेड-2 जिला अंत्यावसायी निगम धमतरी एवं श्री मानवेन्द्र चक्रवर्ती भृृत्य अंत्यावसायी व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र दुर्ग शामिल है।

इस संबध में निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारी-कर्मचारियों को जिला सत्र न्यायालय दुर्ग ने 16 अप्रैल 2019 को वर्ष 1996 में हुए घोटाले के प्रकरण में विभिन्न धाराओं के तहत दोषी पाते हुए अर्थदड और एक वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!