ATM में तोडफोड मामला दर्ज

पिथौरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र में रूपेन्द्र कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम महुदा थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग का निवासी है, जो कि TSI कम्पनी ( ट्रांजेक्शन सल्युशन इंटरनेशनल इंडिया प्राईवेट लिमिटेड) में जिला कार्यवाहक के पद पर कार्यरत हैं एवं महासमुन्द जिले के 09 ATM देख रेख की जिम्मेदारी दी गयी है। दिनांक 03.11.2024 की रात्रि में करीब 02.00 बजे से 02.45 AM के मध्य कुछ आज्ञात लोगों द्वारा पिथौरा बस स्टैण्ड के पास स्थित SBI ATM में तोडफोड कर चोरी करने के प्रयास किया है। सुबह सूचना मिलने पर पिथौरा बस स्टैण्ड के पास स्थित SBI ATM की जांच कर CCTV फूटेज देखने पर ATM कक्ष में स्थित दोनों ATM क्षतिग्रस्त स्थिति में मिला। दोनों ATM में तोडफोड कर क्षतिग्रस्त किया है, जिसमें ATM क्रमांक 01. FFBQ000416010 का प्रेजन्टर , शटर असलेम्बली, SNG LOCK केबल एवं ATM क्रमांक 02. क्रमांक FFBQ000416007 का SNG LOCK केबल को क्षति पहुंचाया गया है। उक्त घटना से शासकीय सम्पत्ती का लगभग 80000रूपये का नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने324(3)-BNS, 324(4)-BNS, 331(4)-BNS, 62-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























