पिथौरा

आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी गणों की गिरफ्तारी को लेकर अग्रवाल सभा ने मोर्चा खोला

  • आईजी,एसपी सहित कलेक्टर को सौपा ज्ञापन,शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की

– नंदकिशोर अग्रवाल

पिथौरा (काकाखबरीलाल)। श्यामसुंदर एरन को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी गणों के विरुद्ध गिरफ्तारी को लेकर के अग्रवाल सभा पिथौरा ने मोर्चा खोल दिया है। सभा के द्वारा पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक तथा कलेक्टर को ज्ञापन प्रेषित कर दोषी आरोपी गणों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। समाज के एक पदाधिकारी ने बताया कि श्यामसुंदर एरन की असामयिक मृत्यु के लिए जिम्मेदार सुशील अग्रवाल एवं नितेश सिंघानिया की गिरफ्तारी नहीं होने पर समाज में आक्रोश व्याप्त है।आरोपीगण खुलेआम घूम रहे हैं पुलिस के द्वारा अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। समाज के लोगों ने आक्रोश भरे लहजे से कहा कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं होती है तो समाज आक्रमक कदम उठाने के लिए बाध्य हो जाएगा इस संबंध में उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन प्रेषित किया है।

बता दें कि 27 जुलाई को सुबह श्याम सुंदर एरन ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था उन्होंने अपनी मौत के लिए सुशील अग्रवाल एवं नितेश सिंघानिया को जिम्मेदार बताते हुए पत्र भी लिखा है। पिथौरा पुलिस के द्वारा उक्त संबंध में दोनों ही आरोपियों के विरुद्ध धारा 306,34 भादवी का अपराध दर्ज किया गया है। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी गणों के द्वारा सत्र न्यायालय महासमुंद में जमानत याचिका प्रस्तुत की गई थी जहां पर अपराध की गंभीरता को मद्दे नजर आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!