पिथौरा

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अग्र सेवा दल का सम्मान 

नंदकिशोर अग्रवाल, काकाख़बरीलाल @पिथौरा। बीते दिनों 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पिथौरा द्वारा अग्र सेवा दल के सभी सदस्यों को आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया गया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि एवं अग्रवाल सभा पिथौरा के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष व्यापारी एकता मंच, विधायक प्रतिनिधि *श्री अनूप अग्रवाल* द्वारा अग्र सेवा दल के सदस्यों को शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। बताते चलें कि अगर सेवा दल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में प्रति रविवार सुबह भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों तथा अस्पताल के स्टाफ को नाश्ते की निस्वार्थ सेवा की जाती है समिति के सदस्यों ने कहा किया सेवा आगरा सेवा दल द्वारा संडे की सेवा के नाम से अनवरत जारी रहेगी

इस अवसर पर पूर्व पार्षद, विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग *श्री रविंदर अजमानी* ,खंड चिकित्सा अधिकारी *डॉ. श्रीमती तारा अग्रवाल* सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण भी किया गया तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना की गई।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!