सरायपाली

सरायपाली थाने में धूमधाम से मना रक्षाबंधन : समाजसेवी सुखविंदर कौर रैना ने दिन-रात जनता की सुरक्षा में मुस्तैद रहने वाले पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

 

​सरायपाली@ काकाखबरीलाल। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व सरायपाली थाने में बेहद आत्मीय और भावुक माहौल में मनाया गया। दिन-रात जनता की सुरक्षा में मुस्तैद रहने वाले पुलिसकर्मियों को घर और परिवार की कमी महसूस न हो, इसी उद्देश्य से समाजसेवी सुखविंदर कौर रैना ने अपनी महिला सहयोगियों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और जवानों को रक्षा सूत्र बांधा।
​कार्यक्रम के दौरान सुखविंदर कौर रैना और उनके साथ आईं महिलाओं ने थाना प्रभारी सहित सभी पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर तिलक लगाया और आरती उतारते हुए उनके दीर्घायु व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बहनों ने पुलिसकर्मियों का मुंह मीठा कराकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
​सुखविंदर कौर रैना ने कहा कि त्योहारों के दौरान जब आम नागरिक अपने घरों में उत्सव मना रहे होते हैं, तब हमारे पुलिस जवान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने परिवारों से दूर ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। ऐसे में समाज का दायित्व बनता है कि वे इन रक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें और उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानें।
​अधिकारियों और जवानों ने इस आत्मीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि बहनों के इस स्नेह और सम्मान से उनका मनोबल कई गुना बढ़ जाता है। पुलिसकर्मियों ने भी उपस्थित बहनों को उपहार भेंट कर सदैव जनता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान की रक्षा करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर थाने के स्टाफ और अन्य गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!