सरायपाली
सरायपाली :निःशुल्क नेत्र जांच शिविर कल


सरायपाली। ग्राम पैकिन के प्राथमिक शाला में 10 जनवरी मंगलवार को विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है। स्व. रामगोपाल एवं परमेश्वरी अग्रवाल की स्मृति में त्रिलोचन नेत्रालय संबलपुर के संयोजन से उक्त शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 40 वर्षीय एवं दूर दृष्टि दोष के लिए चश्मे का परीक्षण, आधुनिक पद्धति से मोतियाबिंद आपरेशन, बच्चों का कम्प्यूटर द्वारा चश्मा परीक्षण, कम दामों में चश्मा उपलब्ध,
मोतियाबिंद के मरिजों के लिए निःशुल्क चश्मा, लेन्स प्रत्यारोपण एवं दवाईयों की सुविधा, मोतियाबिंद के अलावा अन्य रोगियों को डाक्टर से परामर्श सुविधा दी जाएगी। उक्त शिविर में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
AD#1
























