सरायपाली :गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार


सरायपाली। सरसीवां मार्ग पर रोहिना मोड़ के पास पुलिस ने 3 आरोपियों के कब्जे से 1 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रोहिना मोड़ के पास तीन व्यक्ति एक थैला में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बिक्री के लिए खड़े है। सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही की, जहां पर तीन व्यक्ति उपस्थित मिले, जिनका नाम पता पूछने पर अपना नाम रघुमणी साहू पिता कुमार साहू उम्र 45 साल साकिन रोहिना थाना सरायपाली, शंकर दास पिता किशन दास उम्र 47 साल निवासी रोहिना थाना सरायपाली व उद्धव जगत
पिता शौकीलाल जगत उम्र 55 साल निवासी रोहिना थाना सरायपाली जिला महासमुंद का रहने वाला बताये। जिसमें से उद्धव जगत के पास से एक थैला को खोलकर देखने पर उसके अंदर गुलाबी रंग के पालीथीन में भरा हुआ मादक पदार्थ गांजा जैसा पदार्थ मिला। आरोपियों के संयुक्त कब्जे से एक थैला के अंदर गुलाबी रंग के पालीथीन में भरा हुआ 1 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत लगभग 20,000 रुपए को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
























