सरायपाली

सरायपाली : जियो मार्ट डिजिटल में सेल्स एवं मार्केटिंग स्टाफ की भर्ती, 12वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन

सरायपाली। क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। अग्रसेन चौक, रिलायंस ट्रेंड्स के नीचे स्थित जियो मार्ट डिजिटल ने अपने इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के लिए सेल्स एवं मार्केटिंग स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कंपनी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतन, इंसेंटिव एवं परफॉर्मेंस बोनस, करियर ग्रोथ के बेहतर अवसर, प्रशिक्षण की सुविधा तथा पेशेवर कार्य वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। साथ ही उम्मीदवार का उत्साही, जिम्मेदार एवं लक्ष्य प्राप्ति के प्रति समर्पित होना आवश्यक है। अच्छे संवाद कौशल वाले तथा सेल्स एवं मार्केटिंग का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इच्छुक उम्मीदवार अपना बायोडाटा या आवश्यक जानकारी मोबाइल नंबर 9425506061 पर कॉल अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं।
जियो मार्ट डिजिटल ने क्षेत्र के युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाकर अपने करियर को नई दिशा देने की अपील की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!