महासमुंद:मोबाइल देने से मना करने पर युवक से मारपीट, गाली-गलौज का आरोप

महासमुंद। शहर के बेमचा क्षेत्र में मोबाइल मांगने से इनकार करना एक युवक को भारी पड़ गया। वार्ड क्रमांक 19 रामनगर पारा निवासी एक युवक ने आरोप लगाया है कि मोबाइल देने से मना करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई।
पीड़ित के अनुसार, 16 जुलाई 2026 की रात करीब 8:30 बजे वह अपने मित्र डागेश्वर मानिकपुरी के साथ बालाजी मंदिर पुलिया के पास बैठकर मोबाइल देख रहा था। इसी दौरान द्रोण यादव वहां पहुंचा और उससे मोबाइल मांगा। मोबाइल देने से इनकार करने पर आरोपी कथित रूप से नाराज हो गया और मां-बहन की गालियां देते हुए हाथ-मुक्कों तथा लात से उसकी पिटाई कर दी।
मारपीट में युवक के बाएं गाल और कमर में चोट आने की बात कही गई है। घटना के दौरान मौजूद डागेश्वर मानिकपुरी और घनश्याम बघेल ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।































