महासुमंद

महासमुंद:बेखौफ चोरों का आतंक कनेकेरा में दो मकानों को बनाया निशाना

महासमुंद। जिले के कनेकेरा गांव में अज्ञात चोरों ने एक ही रात दो घरों को निशाना बनाते हुए नकदी, चांदी के जेवर और साड़ियों की चोरी कर ली। घटना 11 जुलाई 2026 की रात की बताई जा रही है।
पीड़ित किसान ने बताया कि रात करीब 10 बजे परिवार के सभी सदस्य भोजन के बाद सो गए थे। सुबह लगभग 6 बजे उठने पर घर के दूसरे कमरे का ताला टूटा मिला और कमरे में रखी पेटी तथा अटैची गायब थी। इसी दौरान गांव के इंदल साहू ने आवाज देकर बुलाया। बाहर जाकर देखा तो दंदल साहू के बाड़ी में पेटी और अटैची पड़ी मिली, जिनके ताले टूटे हुए थे तथा सामान बिखरा पड़ा था।
पीड़ित के अनुसार पेटी से करीब 36 तोला चांदी की सांटी, दो तोला चांदी का माला, चार नग चांदी के सिक्के (कुल कीमत लगभग 20 हजार रुपये) तथा 10 साड़ियां (कीमत करीब 3 हजार रुपये) चोरी हो गईं। बताया गया कि चांदी के पायल वर्ष 2019 में खरीदे गए थे।
इसी रात चोरों ने पीड़ित के बड़े भाई एतराम साहू के घर भी धावा बोला। वहां कमरे में रखी पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे 5 हजार रुपये नकद तथा 12 साड़ियां, जिनकी कीमत करीब 3 हजार रुपये बताई गई है, चोरी कर ली गई।
घटना की जानकारी गांव की कोटवार केंवरा बाई और सरपंच पति दिनेश देवदास को दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पीड़ित ने बताया कि काफी तलाश के बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। मामले की सूचना पुलिस को देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!