बसना

बसना:मेड़ पर पेड़ की झाड़ काटने को लेकर खूनी संघर्ष, टांगी हमले में तीन घायल

बसना। ग्राम राजपुर में खेत की मेड़ पर लगे पेड़ की झाड़ काटने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि चार लोगों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक और उनके परिजनों के साथ मारपीट की तथा टांगी से हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 जुलाई की दोपहर करीब 2:30 बजे सेवानिवृत्त शिक्षक अपने नाती के साथ खेत की मेड़ पर झुके करन के पेड़ की झाड़ कटवा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी रोहित पटेल अपने पुत्रों देवानंद पटेल, देवेंद्र पटेल तथा अमन पटेल के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट शुरू कर दी।
शिकायत के अनुसार, बीच-बचाव करने पहुंचे प्रकाश गौतम, हेतराम गौतम और करन गौतम के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि देवानंद पटेल और देवेंद्र पटेल ने टांगी से प्रकाश गौतम और हेतराम गौतम के सिर एवं चेहरे पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद सभी घायल किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकले।
मारपीट में प्रकाश गौतम, हेतराम गौतम और करन गौतम को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सेवानिवृत्त शिक्षक तथा उनके पुत्र अमर राम गौतम को भी चोटें आई हैं।
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के रूप में खेत में काम कर रहे कुछ ग्रामीणों के नाम भी शिकायत में दर्ज किए गए हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!