सरायपाली

सरायपाली: पुराने रंजिश को लेकर हाथ मुक्का से पिटाई जानिए मामला

सरायपाली। आरक्षी केंद्र अंतर्गत पुराने रंजिश को लेकर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है।मुकेश दास ने पुलिस को बताया कि वह  ग्राम बालसी थाना सरायपाली जिला महासमुंद का निवासी  है  दिनांक 29.03.26 को करीब शाम 04 बजे  अपने स्कार्पियों क्रमांक CG 04KP 4011 को लेकर साहू होटल बालसी के पास गया था जैसे ही गाडी से नीचे उतरा तो खेमचंद प्रधान के द्वारा  पुरानी रंजिश की बात को लेकर  अश्लील गाली गलौच करते हुए  हाथ दाहिने हाथ में मुक्का से मार दिया  लगा उसी समय उसका बडा भाई घनश्याम प्रधान दौडते हुए आया और वह भी  अश्लील गाली गलौच करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट कर  गले को दबाते हुए आज तुझे जान से मार देंगे कहकर धमकी देने लगे तब किसी तरह  छुडाकर गाडी को छोडकर भागने लगा तो  खेमचंद प्रधान के द्वारा डंडे से स्कार्पियो के कांच को लाठी से मार दिया जिससे  स्कार्पियो का कांच टूट गया उक्त दोनों भाईयों के द्वारा मारपीट करने से  दाहिने आंख, नाक तथा गला दबाने से गला में दर्द हो रहा है पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 324(4)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!