पिथौरा

दीपक मश्क़े से सौजन्य मुलाकात कर नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक को दी बधाई

नंदकिशोर अग्रवाल, काकाख़बरीलाल@ पिथौरा। भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक दीपक मश्क़े से भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी एवं जिला संयोजक सोशल मीडिया हनी गंभीर ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दोनों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ के दीपक मश्क़े को राष्ट्रीय संयोजक जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना हमसबके लिये गौरव की बात है। उनके अनुभव, सक्रियता एवं कुशल नेतृत्व से भाजपा के सोशल मीडिया संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी की विचारधारा, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठनात्मक गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में और गति आएगी।

जिला संयोजक सोशल मीडिया हनी गंभीर ने कहा कि दीपक मश्क़े का राष्ट्रीय संयोजक के रूप में दायित्व संभालना भाजपा के सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और प्रेरणा का विषय है। उनके मार्गदर्शन में सोशल मीडिया संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा की डिजिटल टीम नई उपलब्धियां हासिल करेगी।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया मीतुल कोठारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोशल मीडिया कमलेश चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने दीपक मश्क़े को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!