पिथौरा

भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों का जेल भरो आंदोलन…

26 सितम्बर 2018पिथौरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेश बघेल जी की गिरफ्तारी के विरोध मे ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस सचिव उषा पटेल एवं ब्लाक अध्यक्ष ठाकुर अनंत सिंह वर्मा के नेतृत्व मे जेल भरो आंदोलन किया गया।भारी संख्या में पहुंचे कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव उषा पटेल ने कहा कि फिल्म के निर्माता निर्देशक कलाकार को छोडकर सत्य को उजागर करने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल को जेल भेजना रमन सरकार का चुनावी हथकंडा है जो भाजपा के दमनात्मक रवैया को दर्शाता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को जेल भेजकर चुनाव जीतने का सपना डां. रमन सिंह और भाजपा को भारी पडेगा। छत्तीसगढ़ की जनता इनके तानाशाही रवैया को देख रही है और आगामी चुनाव में इनको सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। झीरम, नान घोटाला, इंदिरा बैंक घोटाला, पनामा लीक मामलों मे सरकार का मौन रहना अपने आप मे सबूत है कि यह सरकार आकण्ठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनंत सिंह वर्मा जी ने कहा कि डां. रमन ब्रम्हास्त्र चलाने की बात करते रहे है, पिछले चुनाव में झीरम घाटी घटना को अंजाम दे कर सत्ता हथिया चुके है। इस बार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को गिरफ्तार कर जेल भेजकर चुनावी वैतर्णी पार करना चाह रही है। छत्तीसगढ़ के किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा वर्ग इस षडयंत्र को समझ रहे है एवं चुनाव मे इस आतायायी सरकार को सत्ता से बाहर का मार्ग दिखाकर कांग्रेस की सरकार बनाने का मार्ग प्रशास्त करेगी। भूपेश बघेल की निरपराध गिरफ्तारी डां. रमन सिंह एवं भाजपा के ताबुत की आखरी कील का काम करगी और 14 वर्षो से छत्तीसगढ़ की जनता से छल करने वाली सरकार का सफाया करेगी।सभा को नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद, युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव सुमित सिंघल, बुद्देश्वर डडसेना, ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्याम सुन्दर एरन ने किया एवं.आभार प्रदर्शन युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विकास शर्मा ने किया। पश्चात रैली निकालकर आरक्षी केन्द्र पिथौरा मे 287 कांग्रेसजनों ने गिरफ्तारी दी, जिन्हे कुछ देर बाद मुचलके पर रिहा कर दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस सचिव उषा पटेल, ब्लाक अध्यक्ष अनंत सिंह वर्मा, रमाकांत तिवारी, सुमित सिंघल, श्याम सेन, राजा बग्गा, प्रेमलाल सिन्हा, ओम सिन्हा, ज्योतिष अग्रवाल, सन्नी रोहिल्ला, विक्की गुप्ता, लक्ष्मीकांत सोनी, संजय सिन्हा, मुंशी प्रधान, कमलनयन प्रधान, पूनम मानिकपुरी, देवराज बारिक, बिरंची साहू, सुरेश मलिक, अंशराम डडसेना, मेहत्तर जगत, राजू सिन्हा लोकनाथ डडसेना, महिपाल सिंग जटाल अश्वनी प्रधान, प्रदिप प्रधान, सतिश भोई, अमर राणा,सानमोती चौहान, कांति सुरजाल, रूपा बसंत, दिपक सिन्हा, आशाराम, पिताम्बर लिश्वकर्मा, गंगाधर जमीदार, खिति प्रधान, हराधन साहू, विश्राम ठाकुर, रंजीत, उमेंद सिंग,सुभाष कैवर्त, हिरालाल मिर्धा, लक्ष्मण साहू, लालसाय ठाकुर, सीताराम चौधरी, गंगाराम यादव, प्रमोद ठाकुर, शत्रुघन सिन्हा, देवकुमार ठाकुर, बेदराम निर्मलकर, परमेश्वर नायक, जनक ठाकुर, नरेश डडसेना, भूरू नागवंशी, बिमला बरिहा, रामबती बरिहा, दुलारी साहू, पुन्नी बाई, मिलन बाई, रमेश्वरी, यशोदा बरिहा, निलांबर भोई, मुकुंद यादव, सुरज कुमार रात्रे, अमर सिंह दीवान सहित सैकडो कांग्रेसजनों ने भाग लिया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!