पिथौरा
पिथौरा: शराब की शीशी से सिर पर वार

पिथौरा। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर शराब शीशी से सिर पर वार करने का मामला सामने आया है।मखियारिन पटेल ने पुलिस को बताया कि वह रानीसागर पारा पिथौरा में रहती है पढी लिखी नही है रोजी मजदूरी का काम करती है कि दिनांक 09.08.2025 को रक्षा बंधन त्यौहार होने से शाम करीबन 5बजे घर में छोटे दामाद भोग सिंग पटेल एवं बेटा कृष्णा पटेल दोनो आपस में बैठकर आंगन में शराब पी रहे थे इसी बीच शराब कम ज्यादा हो जाने की बात को लेकर दामाद भोगसिंह ने बेटे कृष्णा पटेल को अश्लील गाली गलौच कर शराब की शाीशी से बेटे कृष्णा पटेल के सिर में मारकर चोट पहुंचाया है पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
AD#1

























