ग्राम अठ्ठारहगुड़ी में घर पर लगी आग से वृद्ध महिला बाल बाल बची -पिथौरा

रिपोर्ट – संतोष गुप्ता
काकाखबरीलाल पिथौरा
जानकारी के अनुसार विकासखंड पिथौरा से लगे ग्राम अठ्ठारहगुडी में निवासरत सोहाद्री पति भुजो भोई के घर के ऊपर से हाई टेंशन तार की चिंगारी से घर में आग लग गई जिससे घर के छप्पर सामान आदि जलकर खाक हो गये है । उस समय महिला घर पर नही थी पड़ोसियों ने आग लगने की जानकारी देने के साथ साथ लोगों ने आग बुझाने में मदद की जिससे जन हानि होने की घटना नही हुई प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि शीघ्र ही आग पर काबू नही पाया गया होता तो आग की लपटे आस पास के घरों को भी जला देती । जिससे काफी नुकसान होने की संभावना होती । आग लगने का कारण हाई टेंशन तार है जिसकी स्पार्किंग की चिंगारी से आग लगी । हाई टेंशन तार में चिंगारी लगने का कारण हुकिंग कर बिजली चोरी करना बताया जा रहा है ।यहाँ जगह जगह विद्युत के अवैध कनेक्शन देखा जा सकता है । जिससे ओभर लोड से तार में चिंगारी उठी और देखते देखते घर जलने लगा । विद्युत विभाग की उदासीनता के चलते गांव गांव में अवैध कनेक्शन की बाढ़ सी आ गई है जिससे इस तरह के हादसे हो रहे है ।नागरिकों ने इस तरह के हादसे को रोकने विद्युत विभाग से मांग की है कि अवैध कनेक्शन धारियों पर कार्रवाही करते छापामारी की कार्रवाही करे जिससे कोई अप्रिय घटना ना घट सके ।























