पिथौरा

गुरुपूर्णिमा पर गुरु की महिमा पर विविध आयोजन ।

पिथौरा।समीपस्थ गोड़बहाल हायर सेकेण्डरी स्कूल में आज गुरुपूर्णिमा पर्व पर गुरुओं का जीवन में महत्त्व विषय पर सभा का आयोजन किया गया ।
आयोजन का शुभारंभ माँ सरस्वती के मूर्ती पर दीप प्रज्ज्वल व पूजा अर्चना कर किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मुकेश डड़सेना ने विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों के साथ समन्वय बनाये रखने का आव्हान किया जिससे विद्यार्थी अपने समस्या को अपने गुरुजनों के पास व्यक्त कर समस्या से निजात पा सकें । विद्यालय के शिक्षक जी पी साहू ने प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से विद्यार्थियों को गुरु के प्रति समर्पण की बात कही । अतिथि के रूप में उपस्थित पत्रकार व साहित्यकार संतोष गुप्ता ने गुरुपूर्णिमा के महत्त्व को बताते हुये कहा कि जीवन में गुरु का विशेष महत्त्व होता है गुरु ही हमारे दोषों को दूर कर ज्ञानवान बनाकर समाज में सम्मान के योग्य बनाता है आगे उन्होंने गुरु को कुम्हार की संज्ञा बताते हुये कहा कि कुम्हार जिस तरह से मिट्टी के कंकण पत्थर को निकाल सुंदर घड़ा बनाता है जिससे लोगों की प्यास बुझती है वैसे ही गुरु होते है जो व्यक्ति के दोषों को दूर कर गुणवान बना देता है जिसका समाज लाभान्वित होता है । इस अवसर विद्यार्थी भारती सोनी , लछमी दीवान , जानकी नेताम , सुषमा , निधि डड़सेना , आरती सोनी , पंकज निषाद , फुलेशवरी आदि ने विविध सांस्कृतिक , साहित्यिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये । इस अवसर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे ।
फोटो ।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!