बसना

बाल मित्रों के सहयोग से बसना में साइबर एक्सपर्ट के द्वारा बच्चों को साइबर क्राइम की दी जानकारी

शुकदेव वैष्णव।बसना(अरेकेल)-बसना पुलिस तथा यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के संयुक्त भागीदार में ब्लॉक स्तर संवेदीकरण कार्यक्रम का आज 28 जुलाई को बसना मंगल भवन में संतोष कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक महासमुंद के दिशा निर्देश पर बच्चों को इंटरनेट ऑनलाइन वह साइबर सुरक्षा पर जानकारी आधारित ब्लॉकवार कार्यक्रम का तीसरा दिन बसना विकासखंड के छात्र छात्राओं को साइबर अपराध की बारीक को और उसके बचाव करने के संबंध में बसना के मंगल भवन में आज दिनांक 28 जुलाई 2018 को ब्लाकस्तरीय कार्यशाला का आयोजन महासमुंद पुलिस विभाग और यूनिसेफ के संयुक्त भागीदारी में किया गया।

उक्त कार्यशाला में बसना अंचल के विभिन्न शालाओं के लगभग 850 छात्र-छात्राओं जिनमें से शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला बसना से 250 छात्राएं , शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना से 250 छात्रों ने ,सरस्वती शिशु मंदिर बसना से 250 छात्र-छात्राओं ने तथा कस्तूरबा आवासीय विद्यालय से पोस्ट मैट्रिक तथा प्री मैट्रिक से 100 बच्चों को साइबर एक्सपर्ट श्री विनीत कुमार संस्थापक साहिब ऑफिस फाउंडेशन रांची झारखंड एवं श्री राज परगनिहा साइबर एक्सपर्ट के द्वारा साइबर सुरक्षा के संबंध में विस्तृत और लाभप्रद जानकारी दिया गया कार्यशाला का शुभारंभ अवसर पर उप निरीक्षक अशोक यादव थाना प्रभारी बसना ने उपस्थित अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

उक्त कार्यशाला में मुख्य अतिथि चंद्रहास नाग महिला बाल विकास अधिकारी बसना तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जयप्रकाश प्रधान विकासखंड स्वास्थ्य अधिकारी बसना तथा विशिष्ट अतिथि योगराम लहरे विकास खंड शिक्षा अधिकारी बसना एवं बालमित्र श्रीमति चातुरी नंद ,कुसुम कोटक ,श्रीमति मीना सहारे, श्रीमती रमोला ठाकुर, श्रीमती गीतांजलि नायक, श्रीमती धनेश्वरीचौलिक, श्रीमती रमाकांति दास, सुश्री अपर्णा बारीक ,अन्नू भाई ,रोशना डेविड एवं कृष्ण कुमार चौहान ,विजय कुमार घृतलहरे ,शिव साहू ,विवेकानंद दास, सुरेश नंद ,व्याख्याता रमेश सोनी एवं विभिन्न शालाओं के शिक्षा अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। श्री विनोद कुमार मींज अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महासमुंद उपस्थित छात्रों छात्राओं को साईबर अपराध से बचने और सतर्क रकर इंटरनेट का उपयोग करने बताएं हैं इसके साथ ही साथ कार्यशाला में उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी महासमुंद पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे हैं इस प्रकार के जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन का सराहना करते हुए अभियान को जारी रखने हेतु उदगार व्यक्त किए।

कार्यशाला में उपस्थित छात्र- छात्राओं ने भी साइबर अपराध से संबंधित जानकारी को अत्यधिक उपयोगी तथा दिए गए जानकारी को अपने घर के सदस्यों मित्रों के साथ भी साझा करना बताएं हैं।कार्यशाला के अंत में श्री विनोद कुमार मींज अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महासमुंद ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशाला का आयोजन दिनांक 29 जुलाई को सराईपाली तथा 30 जुलाई को बागबाहरा में भी क्या जा रहा है जिससे जिले के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के संबंध में अधिक से अधिक जागरुक किया जा सके। छात्र छात्राओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी किया गया ।मंच संचालन विवेकानंद दास एवं रुपेश तिवारी जी के द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में बसना बाल मित्रों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है बिना बाल मित्रों के सहयोग के यह कार्यक्रम सफल नहीं हो सकता था।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!