युवा मोर्चा ने किया कॉलेज पहुँच मार्ग का निरीक्षण, जिला मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों से की बात

शुकदेव वैष्णव,बसना। विगत कई दिनों से सोशल मीडिया में चल रहे स्व. जयदेव सतपथी कॉलेज पहुँच मार्ग का आज बसना मण्डल की युवा मोर्चा ने जिला मंत्री मुकेश जोशी की अगुवाई में निरीक्षण किया
विदित है कि यह मुद्दा लंबे अरसे से अधर पर अटका पड़ा है, इस बीच युवा मोर्चा धरातल की स्थिति परिस्थिति से अवगत होने मौके पर पहुँची, रोड की स्थिति को देखते हुए जिला मंत्री ने मौके से ही सम्बंधित वार्ड के पार्षद निर्मल दास एवं नंगर पंचायत के इंजीनियर से दूरभाष के माध्यम से चर्चा की जिससे यह मालूम चला कि उस रोड का टेंडर पास हो चुका है एवं m3 डिसाइनिंग हेतु उच्च अधिकारियों के पास फाइल पहुँच चुकी है एवं जल्द काम प्रारंभ होगा। तवरित निराकरण हेतु पार्षद ने बजरी डालने की बात भी कही।
इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा बसना के अध्यक्ष कामेश बंजारा, उपाध्यक्ष दिपेश मिश्रा फिरोज खान,महामंत्री उमलेश साव,मंत्री आकाश बंजारा, वीरेंद्र कोसरिया एवं सदस्य आकाश बंजारा उपस्थित थे।

























