बसना

शोक कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व अध्यक्ष सम्पत अग्रवाल,शोकाकुल परिवार के प्रति जताई संवेदना

बसना(काकाखबरीलाल)।  नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संपत अग्रवाल इन दिनों बसना विधानसभा के अनेक ग्रामों के शोक कार्यक्रम में परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे. वही ग्राम बम्हनी निवासी  मित्रभानु का 8 मई को 57 साल की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया था, कोविड-19 के कारण रविवार को गंगभोज कार्यक्रम में शामिल हुए. जिसके पाश्चात ग्राम भगत देवरी में नृपत राम साहू सेवा निवृत्त शिक्षक, पूर्व माध्यमिक शाला पेंड्रावन का 23 अप्रैल को 60 आयु में निधन हो गया था यहां भी नीलांचल सेवा समिति के सेक्टर प्रभारी किरण पटेल व उनकी टीम के साथ श्री अग्रवाल ने शोकाकुल परिवार के निवास में पहुंचकर श्रद्धांजलि दी गई. इधर, सिंघनपुर सेक्टर अंतर्गत ग्राम भदरपाली निवासी में स्व. विपिन लाल पटेल, ग्राम गौरटेक के श्री उत्तर कुमार भोई का 44 साल की उम्र में आकस्मिक निधन एवं ग्राम गिधापाली  के श्रीमती पार्वती पटेल का निधन 13 अगस्त को हुआ था.  इन तीनों  शोक कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाने के कारण आज रविवार को परिजनों के निवास पहुंचकर शोक व्यक्त करते हुए साल-श्रीफल भेंटकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान पथराला सेक्टर प्रभारी वीरेंद्र प्रधान सरपंच ग्राम पंचायत बम्हनी भोजराज प्रधान, अश्वनी प्रधान, कमलेश साहू, धनूर्जय प्रधान, महिपति प्रधान, अंतरिक्ष प्रधान, भगत देवरी सेक्टर प्रभारी किरण पटेल, भावेश कुमार साव, बास कमल साहू, खिरचंद साहू, हलधर साहू सरपंच, सिंघनपुर सेक्टर प्रभारी वीरेंद्र नायक,  वीरेंद्र पटेल, अनिल पटेल, दीपक पटेल, संपत भोई, जयंत भोई, रेवती भोई, रामकुमार भोई, हेम सागर भोई, सुजाता भोई, गंधर्व भोई सहित  गढ़फुलझर सेक्टर प्रभारी शिव किशोर साहू उपस्थित रहे.

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!