
भंवरपुर (काकाखबरीलाल). ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भंवरपुर ने पेट्रोल – डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आज शुक्रवार को पेट्रोल पंप पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।
पूरे देश में पेट्रोल डीजल की दामों में काफी वृद्धि हो गई है। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कांग्रेस के आव्हान पर जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर एंव क्षेत्रीय विधायक किस्मत लाल नंद के दिशा निर्देश में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भंवरपुर के अध्यक्ष जितेंद्र सिदार व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी युवा कांग्रेस भंवरपुर के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज पटेल के नेतृत्व में मोदी सरकार के खिलाफ पेट्रोल पंप के सामने धरना प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान जनहित से जुड़े मुद्दे जैसे अभूतपूर्व आर्थिक सुस्ती, रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी, महंगाई और बेरोजगारी आदि मुद्दे को उठाई। कांग्रेसी जनों का कहना है कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण की देशवासी कई महीनों से कोरोना से जूझ रहे हैं।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भंवरपुर के अध्यक्ष जितेंद्र सिदार ने कहा कि आज कोविड महामारी, लोगों को मुफ्त वैक्सीनेशन, बढ़ती महंगाई, पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि, गैस सिलेंडर, सफाई कर्मचारियों के हक की लड़ाई, देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था से देश की जनता का हाल पूरी तरह से बेहाल है। जनता त्रस्त हो चुकी है। ऐसे में अब कांग्रेस सड़कों पर उतर कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने मजबूर है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार जनता को लूटने का काम कर रही हैं।
वहीं युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भंवरपुर के मनोज पटेल ने कहा कि देश में बढ़ती मंहगाई चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई बेलगाम हो गई है। महामारी के बीच भी पूरे देश में पेट्रोल एंव डीजल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। ईंधन की कीमतों में यह ऐतिहासिक और निरंतर वृद्धि ऐसे समय में हो रही है, जब नागरिक कोविड-19 की दूसरी लहर और लॉकडाउन से जूझ रहे हैं।
उक्त प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी से जितेंद्र सिदार (अध्यक्ष) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भंवरपुर, श्रवण पटेल (जिला सयुंक्त महामंत्री), पूरन पटेल, सत्या भोई, नवधा नायक, ठाकुर राम (विधायक प्रतिनिधि), रुपेश वैष्णव (जिला सयोंजक) सहित युवा कांग्रेस से मनोज पटेल (अध्यक्ष) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भंवरपुर, प्रेम पटेल, सागर बारीक, रोहित नायक, दया सागर पटेल, गोपी वैष्णव, भूषण वैष्णव,दीपक चौधरी आदि उपस्थित थे।

























