छत्तीसगढ़महासमुंद

शराब की वजह से मासूम परिवार ने उठाई आत्महत्या जैसा ख़ौफ़नाक कदम, वादा भूले भुपेश सरकार तत्काल दें इस्तीफा – डॉ अनामिका पॉल

महासमुंद में ट्रेन से कटकर छह लोगों की मौत हो गयी जिसका कहीं न कहीं बड़ा कारण शराब है जिसको लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ “जे” की प्रदेशाध्यक्ष डॉ अनामिका पॉल ने प्रदेश सरकार को शराब बंदी को लेकर किये वादे को याद दिलाया और इस्तीफे की मांग की है।
कल 10 जून गुरुवार को जिले के इमलीभांठा में शंकर नगर रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर छः लोगों की जान चली है जिसमें एक महिला सहित उसकी 5 बेटियां थी। उक्त घटना को लेकर सुनने में आया कि महिला का पति शराबी था जो आये दिन घर पर शराब पीकर आकर घर वालों से मारपीट करता था। रोज रोज शराबी पति की प्रताणना से परेशान होकर महिला ने अपने बच्चों समेत यह ख़ौफ़नाक कदम उठा लिया और ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर लिया।

इस को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ “जे” के प्रदेशाध्यक्ष डॉ अनामिका पॉल ने भुपेश सरकार को जमकर कोसा है और कहा कि कांग्रेस की भुपेश सरकार की लाचारी एंव वादाखिलाफी का ही यह परिणाम है कि आज यह भयावह परिणाम देखने को मिल रहा है जिससे एक हंसते खेलते परिवार को आत्महत्या जैसे भयानक कदम उठाने पढ़े। कुम्भकर्ण की नींद सोये प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री भुपेश बघेल अपने पद स्व तत्काल इस्तीफा दें क्योंकि उनके झूठे वादे से प्रदेश की जनता त्रस्त है और ना जाने कितने परिवारों को अपनी जान गंवानी पड़ेगी।
डॉ पॉल ने भुपेश बघेल की तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि हाथों में गंगाजल लेकर सत्ता में आई कांग्रेस की यह सरकार शराब बेचने में मगन है। प्रदेश में ऐसे और न जानें कितने मासूम परिवार शराब के कारण अपनी जान गंवा रहे होंगे यह दुःखद है, इस शर्मनाक हादसे के बाद मुख्यमंत्री भुपेश बघेल तत्काल अपने पद से स्तीफा दें।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!