महासमुंद

तेदुकोना:21 वर्षीय युवती घर से लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी

तेन्दूकोना। बाजारपारा तेन्दूकोना निवासी 21 वर्षीय फुलेश्वरी खैरवार 3 सितंबर की सुबह करीब 11:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पिता बैशाखु खैरवार ने 4 सितंबर को थाना तेन्दूकोना पहुंचकर सूचना दर्ज कराई।
परिजनों ने बताया कि फुलेश्वरी की तलाश आसपास के मोहल्लों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। युवती ने नीले रंग की सलवार-सूट पहन रखा है। उसकी ऊंचाई करीब 4 फीट 5 इंच, चेहरा गोल, बाल काले, रंग गोरा और शारीरिक स्थिति सामान्य बताई गई है। उसके कान में बाजारू टॉप तथा पैरों में बाजारू पायल है। वह कक्षा 12वीं तक पढ़ी है तथा हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा बोलती है।
बताया गया कि युवती अपने साथ मोबाइल फोन और करीब 20 हजार रुपये लेकर गई है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 32/2026 दर्ज कर जांच एवं पतासाजी शुरू कर दी है। तलाश के लिए थाना-चौकी सहित संबंधित पुलिस शाखाओं को सूचना दी गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!