
शुकदेव वैष्णव, काकाखबरीलाल: नेशनल ह्यूमन वेलफेयर कॉउन्सिल के द्वारा हरियाणा के गुरुग्राम में “प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड 2018” का आयोजन किया गया जिसमें देश के विभिन्न राज्यों में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे 11 हस्तियों जैसे समाजसेवियों,डॉक्टर्स,शिक्षकों एवं सेना को सम्मानित किया गया । इस आयोजन में थल सेना,जल सेना,वायु सेना के उच्चधिकारियों के साथ श्री गुंजन मेहता “president of National Human Walefair Council”, Mrs INDIA GALAXY , Mrs- Hariyana की गरिमामयी उपस्थिति रही जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य में उत्कृष्ट कार्य कर रहे 3 शिक्षकों को भी प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड -2018 से सम्मानित किया गया जिसमें रायपुर ज़िले से हेमन्त कुमार साहू ।शासकीय कन्या उ.मा. वि. अभनपुर , जिला-महासमुंद से श्री राजू साहू शास. पूर्व माध्यमिक शाला गढ़फुलझर , विकास खण्ड़ बसना एवं कोरबा जिला सेश्री सुरेश सिंह टेकाम शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला करतला विकासखण्ड करतला ।

ये तीनो शिक्षक देश की सरकारी शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए पूरे भारत के सरकारी शिक्षकों के स्वप्रेरित समूह नवोदय क्रांति मोटिवेटर के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य नवोदय क्रांति राज्य संयोजक के रूप में कार्य कर रहे है । सभी सरकारी शिक्षक देश की शिक्षा व्यस्था को बहुत अच्छा बनाने के लिए अपना पूर्ण योगदान दे रहे है परन्तु कुछ ऐसे शिक्षक भी है अपने क्लास रूम को और अपने विद्यालय को बेहतर बनाने का निरंतर प्रयास कर रहे है ये उपलब्धि हमारे राज्य केलिए सम्मान की बात है साथ ही छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी शिक्षकों के लिए प्रेरित करने योग्य सम्मान है ।
























