सांकरा: बाईक क्षतिग्रस्त

सांकरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में पूरन सिंह बुड़ेक ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम सपासे का रहने वाला है कृषि कार्य करता है दिनांक 13.01.2024 को शाम करीबन 06/00 बजे पुत्र विश्वामित्र बुड़ेक उम्र 29 साल अपने मोटर सायकल सी. बी. साईन क्रमांक CG 04 LU 5608 में घरेलू सामान लेने घर से दुकान जा रहा था कि सांकरा की तरफ से अंसुला की ओर जा रही ट्रेक्टर क्रमांक CG 04 DA 9770 का चालक अपने ट्रेक्टर को तेल रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर पुत्र विश्वामित्र बुड़ेक की मोटर सायकल सी. बी. साईन क्रमांक CG 04 LU 5608 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जो विश्वामित्र का दाहिना पैर में चोट लगा है खुन निकल रहा है डयल 112 वाहन द्वारा ईलाज कराने CHC पिथौरा लेकर गये मोटर सायकल क्रमांक CG 04 LU 5608 क्षतिग्रस्त हो गया है घटना को गजेन्द्र बुड़ेक, प्रियांशु कोसरिया देखें हैं। पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
























