सरायपाली

तेदुकोना:पुरानी रंजिश में युवक पर टंगिया से हमला, सिर और हाथ में लगी चोट

महासमुंद। तेन्दूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम जगदल्ला भुरकोनी में पुरानी लड़ाई-झगड़े की बात को लेकर एक युवक पर टंगिया से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक के सिर और दाहिने हाथ की छोटी उंगली में चोट आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 115(2) और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी राजेन्द्र कुमार चक्रधारी निवासी वार्ड क्रमांक 14 जगदल्ला भुरकोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2 सितंबर की शाम करीब 6 बजे वह बाजार से घर लौटा। इस दौरान उसने अपने छोटे भाई अजय कुमार चक्रधारी को घायल अवस्था में देखा। उसके सिर से खून निकल रहा था। पूछताछ में अजय ने बताया कि घर के सामने गली में गांव का गिरधारी चक्रधारी आया और पुरानी लड़ाई-झगड़े की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद आरोपी ने अपने हाथ में रखे टंगिया से हमला कर दिया।
घटना के दौरान रोशन वैष्णव और चुग्गन लाल चक्रधारी के मौके पर मौजूद होकर बीच-बचाव करने की बात रिपोर्ट में कही गई है। आरोप है कि घटना के बाद गिरधारी ने जान से मारने की धमकी भी दी। घायल अजय को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पिथौरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल महासमुंद रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!