देश-दुनियापिथौरा

नामांकन भरने की प्रक्रिया हुई पूरी… शुरू हुआ मान – मनोबल का दौर..

-नंदकिशोर अग्रवाल

पिथौरा नगर (काकाखबरीलाल)। विगत 30 नवम्बर से शुरू हुआ नामांकन का दौर कल 6 दिसम्बबर को अपरान्ह 3 बजे थम गया। इस दौरान कल कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी अपने अपने लाव लश्कर के साथ नामांकन दाखिल करने तहसील कार्यालय पहुंचे। तहसील कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्याशियों के पहुंचने से माहौल काफी गहमागहमी का रहा । बता दें कि जिले में 6 निकायों में पार्षद पद के105 पदों के लिए जहां 483 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया ।वहीं नगर पंचायत पिथौरा में भी 15 वार्डों के लिए 54 प्रत्याशियों ने अपना आवेदन प्रस्तुत किया। जिसमें वार्ड नंबर 1 से भारतीय जनता पार्टी की ओर से दीपक देवी गजेंद्र कांग्रेस की ओर से पद्मावती पटेल नेअपना नामांकन दाखिल किया वही वार्ड नंबर 2 में भारतीय जनता पार्टी से प्रेम लाल सिन्हा कांग्रेस से आत्माराम यादव ने निर्दलीय के रूप में अंजोर सिंह सिन्हा ने नामांकन दाखिल किया। इसी तरह वार्ड नंबर 3 में भाजपा की ओर से ललिता सिन्हा ने कांग्रेस से रीना साहू एवं निर्दलीय के रूप में पार्वती निषाद, वार्ड नंबर 4 से भाजपा से मन्नू लाल ठाकुर कांग्रेस से टीका राम ठाकुर निर्दलीय में लोकेश ध्रुव , वार्ड नंबर 5 में कांग्रेस से मेहतर सिंह जगत भाजपा से हरदेव चौहान तथा निर्दलीय के रूप में प्रेम राजन रतिया, वार्ड नंबर 6 से भाजपा से सरला बंसल कांग्रेस से अनामिका शर्मा तथा निर्दलीय के रूप में श्याम काली तिवारी, वार्ड नंबर 7 में भाजपा से लखन निषाद कांग्रेसी तरुण पांडे निर्दलीय के रूप में बंसी लाल यादव तथा वार्ड नंबर 8 में भाजपा से ओमप्रकाश डड़सेना एवं शिवपाल निषाद तथा कांग्रेस से प्रेमलाल सिन्हा निर्दलीय के रूप में क्षीर सागर निषाद वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस से हेमलता जयसवाल भाजपा से संतोष डड़सेना एवं निर्दलीय के रूप में नवल किशोर पटेल राम कुमार सिन्हा ने नामांकन दाखिल किया। वहीं वार्ड नंबर 10 में कांग्रेस से राजू सिन्हा भाजपा से विजय दीक्षित एवं निर्दलीय के रूप में जीतेंद्र सोना मूलचंद डड़सेना, राजेश राजपूत तथा सुरजीत सिंह खनूजा ने अपना नामांकन पेश किया। वहीं वार्ड नंबर 11 से भाजपा से आशीष शर्मा कांग्रेस से दिलप्रीत खनूजा निर्दलीय के रूप में बजरंग अग्रवाल वकील ने एवं सतप्रितसलूजा, वार्ड नंबर 12 में कांग्रेस की ओर से देव सिंह निषाद भाजपा की ओर से डोला मणि , पत्रकार महेंद्र सोनी सुखराम निषाद एवं निर्दलीय के रूप में नरेश्वर सैलानी रामचंद्र मुन्ना वार्ड नंबर 13 में भाजपा की ओर से माधुरी पटेल कांग्रेस से पुष्पा तारक तथा निर्दलीय के रूप में गायत्री घरडे वार्ड नंबर 14 से कांग्रेस से सुरेश यादव तथा भाजपा से विजय सेन तथा निर्दलीय के रूप में बलवंत निषाद एवं खिरोद्र पटेल वार्ड नंबर 15 से भाजपा से हरदीप कौर डाली तथा कांग्रेस से सिमरन कौर आदि ने अपना नामांकन दाखिल किया । नामांकन दाखिले के बाद जहां मुख्य पार्टी अपने प्रत्याशियों के हित हेतु पार्टी से बागी हुए प्रत्याशियों को मनाने में लगी हुई है ।वहीं प्रत्याशियों ने स्वयं भी निर्दलीयों को मनाने हेतु स्वयं तथा पार्टी की ओर से मनाने का प्रयास करना शुरू कर दिया है। माहौल को देखते हुए बागियों का मानना काफी हद तक कठिन दिख रहा है।वहीं यदि बागी प्रत्याशी नहीं मानते हैं तो बागियों के कारण प्रमुख पार्टियों का समीकरण निर्दलीय प्रत्याशियों के कारण काफी कुछ बनेगा तथा बिगड़ेना तय है।

AD#1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!