स्कूली बच्चों ने सीखा धान मौरी और झालर बनाना

पिथौरा (काकाखबरीलाल )। शासकीय प्राथमिक शाला तेलीबांधा वि.ख. महासमुन्द के नवाचारी शिक्षक खोरबहारा सोनवानी द्वारा बच्चों को धान से धान मौरी और झालर बनाना सिखाया गया जिसे बच्चे बड़े मन लगाकर और रुचि लेकर सीखे शिक्षक द्वारा बताया गया कि धान मौरी का पहले बहुत चलन था तथा इसे पहले प्रत्येक घर मे बना कर टांगते थे जिससे कि घर सजावट के साथ अच्छा लगता था पर इसकी सार्थकता धीरे धीरे लुप्त होते जा रही है जिसे बच्चों को बनाकर सिखाया गया यहां के स्कूल में कबाड़ से जुगाड़ के तहत गणित तथा अंग्रेजी के साथ साथ विभिन्न प्रकार के टीएलएम बनाये गये है जिससे बच्चे आसानी से एवं जल्दी सीखते है । साथ ही यहाँ विभिन्न प्रकार की गतिविधयों के माध्यम से शिक्षा प्रदान किया जाता है । प्रभारी प्रधानपाठक लव शुक्ला द्वारा बताया गया कि शिक्षक एवं बच्चों के सहयोग से यहाँ किचन गार्डन का भी निर्माण किया गया है जिसमे लाल भाजी,मूली,पालक भाजी,मेथी,धनिया व लहसुन लगाये है जिनका उपयोग मध्यान्ह भोजन के सब्जी में किया जाता है ।

























