परीक्षा में चर्चा कार्यक्रम : सपने देखना कोई अपराध नहीं – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नंदकिशोर अग्रवाल, काकाखबरीलाल@ पिथौरा। सपने देखना कोई अपराध नहीं है । सपने तो जरूर देखने चाहिए लेकिन सिर्फ सपने के बारे में सोचते या उन्हें गुनगुनाते रहना किसी काम का नहीं होता । जीवन में कर्म सबसे जरूरी है। उक्त बाते नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के अवसर पर कही।
छात्रों से बातचीत के दरमियान देश को आगे बढ़ाने के लिए मेड इन इंडिया को अपनाना बहुत जरूरी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि साफ – सफाई का ध्यान रखना और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना हमारी जिम्मेदारी है।
शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला कसहीबाहरा की संयुक्त पहल से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला कसहीबाहरा में किया गया जहां पर छात्र – छात्राओं एवं शिक्षकों सहित 75 लोगों ने एल ई डी टी वी के माध्यम से कार्यक्रम को देखा। परीक्षा पे कार्यक्रम का मुख्य मकसद विद्यार्थियों परीक्षा के डर से मुक्ति दिलाना, आत्म विश्वास बढ़ाना और उन्हें परीक्षा को एक उत्सव के रूप में देखने के लिए प्रेरित करना है। संस्था प्रमुख हेमंत खुटे ने कार्यक्रम की समाप्ति पश्चात बच्चों को प्रधान मंत्री मोदी द्वारा दिए गए टिप्स को लेकर बच्चों से सवाल – जवाब किया। इस अवसर पर प्रधान पाठक हितेश पटेल, स्कूल स्टॉफ के समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे जिनमें तबस्सुम शेख, दिलीप कुमार पटेल व संतोष साहू का नाम शुमार है।

























