पिथौरा : घेरा तार को तोडकर मारपीट मामला दर्ज

पिथौरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में विद्या साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम अमलीडीह का निवासी है और अपने पिता, माता, भाई एवं बहनों के साथ गांव में रहती है और पिथौरा के अग्रवाल आटो शोरूम मे काम करती है । वह गांव में रोड किनारे आंगनबाडी केंद्र के बगल में शासकीय भूमि पर 50-100 साल से कब्जा कर अपना ब्यारा रखें हैं और उसी स्थान पर धान मिंजाई का काम करते हैं जिसके कारण गांव के कई लोग ईर्ष्या रख कर विरोध कर रहे है और वर्ष 2018 से गांव के सरपंच, पंच एवं ग्रामीण लोग कब्जे की भूमि से बेदखल करके उस भूमि पर राशन दुकान बनाना चाहतें हैं इसी कारण गांव के लोग कई बार गाली गलौज कर उनके परिवार का हुक्का पानी बंद कर दिये है और गांव में मुनादी करवाकर बहिस्कृत कर दिये हैं और उन्हें शाररिक और मानसिक रूप से प्रताडित कर रहें हैं दिनांक 16.01.2023 के प्रात: 08/00 बजे गांव के मुखिया तुलारम सिन्हा द्वारा गांव के कोटवार से मुनादी करवाकर इकट्ठा हुये और गांव के मुखिया तुलाराम सिन्हा, हृदयलाल पटेल, लछवंतीन निषाद, देवकुमारी निषाद एवं अन्य कई उनके द्वारा घेरे गये तार को तोडकर गंदी गंदी गाली देकर बोले की आज इन लोगों को जान से मार डालेंगे ऐसी बोलकर तार घेरा तोडकर उनके द्वारा बनाये गये कच्चे मकान को तोड दिये और उनकी मां दुलारी बाई, पापा गोंविद राम साहू , बडी बहन विमला, रिता और भाई बोधन साहू और राजेंद्र साहू को गाली गलौज करते हुये मारपीट किये हैं जिससे उनकी मां, बहन और भाईयों को घसिट कर मारपीट किये और उनकी बहन का चुन्नी खिंचकर मारपीट किये और उनकी मां की माला (सोना) को खिंचकर ले गये मारपीट करने से उनकी मां के गालों को मारे, हाथ को मारे, उनकी बहन की हाथ, सीना, पीठ में चोंट लगा है भाईयों को घसिट कर मारे उनके कान, गर्दन, हाथ, पीठ, सीना पर चोंटे आई है पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.



























