कॉलेज डीन के प्रताड़ना से परेशान छात्र ने कीटनाशक दवा पी कर की आत्महत्या की कोशिश.

रामकुमार नायक,काकाखबरीलाल रायपुर/भाटापारा:-दाऊ कल्याण सिंह कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर एंड रिसर्च स्टेशन भाटापारा में तृतीय वर्ष में कौशल नायक को कॉलेज प्रशासन के मुख्य आरोपी अधिकारी डीन डॉ.आर.बी. तिवारी द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ना व गाली-गलौज का मामला प्रकाश में आया है,

काकाखबरीलाल रायपुर ब्यूरो ने संस्था में अध्ययनरत विद्यार्थियों से फोन में संपर्क किया तो पता चला कि कौशल नायक तृतीय वर्ष का विद्यार्थी था, जिसके साथ कॉलेज के डीन डॉ. आर बी तिवारी द्वारा लगातार कौशल नायक को परेशान किया जाता था, इस प्रकार की घटना से वह लगातार जूझ रहा था,एक दिन कौशल के आत्मसम्मान को ठेस पहुँचा व आत्मग्लानि हुई जिसके कारण कौशल नायक ने इस आतंक से लड़ने के लिए प्राणघातक कदम उठाया व कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया था,और महाविद्यालय के व्हाट्सएप ग्रुप में एक मैसेज भी छोड़ दिया कि वह इस घटना को कैसे और क्यों अंजाम दे रहा है।

अतःइस बड़ी घटना के लिए छात्रों द्वारा प्रशासन के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है छात्रों की मांग प्रशासन से की जाएगी व पुलिस प्रशासन व संबंधित आयोग से उन पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।


























