मोबाइल पाकर हितग्राहियों के चेहरे हुए प्रफुल्लित

नंदकिशोर अग्रवाल,काकाखबरीलाल,पिथौरा नगर- पिथौरा नगर से लगे ग्राम लाहरौद और आश्रित ग्राम नयापारा खुर्द में ग्राम पंचायत में केंद्र शासन की योजना के अनुसार संचार क्रांति योजना के तहत आज सुबह मोबाइल वितरण किया गया। मोबाइल वितरण समारोह पूर्वक किया गया समारोह में स्थानीय विधायक की प्रतीक्षा की जाती रही एवं बाद में उनके निर्देशानुसार ग्राम के सरपंच श्रीमती अनिता अजय नंद के हाथों उप सरपंच रमेश सिन्हा एवं पत्रकार नंदकिशोर अग्रवाल की उपस्थिति में समारोह पूर्वक मोबाइल का वितरण किया गया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि अजय नंद ने बताया की योजना के अंतर्गत लहरौद एवं आश्रित ग्राम नयापारा को मिलाकर लगभग 350 हितग्राहियों को मोबाइल का वितरण किया जाना है जिसकी सारी तैयारी हो चुकी है एवं विधायक की प्रतीक्षा की जा रही है। पश्चात विधायक के निर्देश पर मोबाइल का वितरण सुबह 10:00 बजे शुभारंभ किया गया। जिसमें सुबह से ही ग्रामीण एवं महिलाएं काफी तादाद में एकत्रित हो गई थी। एवं कार्यक्रम निर्धारित समय पर शुरू हो गया । इस अवसर पर मोबाइल प्राप्त करने वाले हितग्राही जो कि मोबाइल प्राप्त कर चुके थे उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद हमारे प्रदेश के मुखिया डॉ रमन सिंह की अगुवाई में प्रदेश निरंतर विकास कर रहा है। एवं लोगों को काफी सुविधाएं मिल रही हैं। तथा हम प्रदेश के मुखिया डॉ रमन सिंह को धन्यवाद एवं साधुवाद देते हैं। मोबाइल वितरण के दौरान सरपंच श्रीमती अनिता अजय नंद ने कहा कि यह शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक योजना है और हितग्राहियों को मोबाइल का सदुपयोग करना चाहिए। इसी तारतम्य में पत्रकार नंदकिशोर अग्रवाल ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा की शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अनुसार मोबाइल वितरण हो रहा है जिससे कि आम ग्रामीण हाईटेक होगा। पत्रकार रमेश सिन्हा ने भी सभा को संबोधित किया।

























