पिथौरा

पिथौरा:शराब के नशे में डंडे से पिटाई

पिथौरा@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज करने से मना करने  पर डंडे से मारपीट का मामला सामने आया है।बिरझा बाई  ने पुलिस को बताई कि वह ग्राम परसापाली की रहने वाली है, खेती किसानी मजदूरी का काम करती है।   दिनांक 23.01.2025 के दोपहर लगभग 02.30 बजे  बडा बेटा लच्छ कुमार ध्रुव शराब के नशे में घर के बाहर गली में गंदी गंदी गाली गलौज कर रहा था। जिसे बोली की क्यों और किसे गाली गलौज कर रहा है। तब  बेटा लच्छ कुमार ध्रुव मुझे तुम कौन होती हो मना करने वाली कहकर गंदी गंदी गाली गलौज करते हुये रूंधना में बंधे डंडा से मारपीट किया है,  घटना को गांव के तुला राम ध्रुव , सिरामन ध्रुव देख कर बीच बचाव किये है। लच्छ कुमार ध्रुव के द्वारा  मारपीट करने पर   दाहिने हाथ के कलाई के उपर व  बांये हाथ के हथेली में  चोट आया है।  पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!