
रिपोर्ट -नन्दकिशोर अग्रवाल
पिथौरा 23/12/2017 — आज प्रातःकरीब बजे बसना बिलाईगढ़ मार्ग पर राजस्व एवं खाद्य विभाग तथा मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने दबिश देकर अवैध रूप से धान परिवहन कर रहे 2 वाहनों को पकड़ा एवं मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अवैध रूप से धान परिवहन होने की सूचना पर आज एक योजना के तहत बिलाईगढ़ से आने वाले मार्ग पर प्रातः दबिश दी गई ।जिसमे एस डी एम बी सी एक्का, नायब तहसीलदार हेमुराम साहू,नायब तहसीलदार प्रेमु साहू, खाद्य निरीक्षक श्री साहू एवं मंडी सचिव श्रीनिवास मंगम के संयुक्त टीम द्वारा अवैध धान परिवहन करते हुए ग्राम बम्हनी के पास बिलाईगढ़ क्षेत्र से आते हुए धान से भरे हुए 2 वाहनों से 150 पैकेट धान पकड़ा गया।पूछ ताछ के दौरान उक्त वाहन में कोई भी वैध दस्तावेज नही होने एवं संतोषजनक जवाब नही देने के कारण मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई
























