छत्तीसगढ़

चक्रवात मिचोंग का असर इन स्थानों पर होगी झमाझम बारिश

देश में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बता करें छत्तीसगढ़ की तो प्रदेश के कई स्थानों पर बादल छाए हुए हैं तो कही बारिश भी हो रही है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान मिचौंग के आगे बढ़ने से छत्तीसगढ़ में भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र 3 दिसंबर के आसपास चक्रवाती तूफान ‘मिचोंग’ में और तेज होने की संभावना है और 4 दिसंबर की शाम के आसपास चेन्नई और मछलीपट्टनम के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश के ऊपर यह हो सकता है।

इधर छत्तीसगढ़ में भी चक्रवात मिचोंग का असर दिखेगा। मौसम विभाग ने  आज से 7 दितंबर तक प्रदेश में बारिश के आसार जताए हैं। बता दें की आज पूरे प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। वहीं, आज दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है। इसके अलावा शेष स्थानों पर भी बारिश संभावित है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!