लालू को जेल, जगन्नाथ को बेल, यही है मोदी का खेल-लालू को सजा पर बोले रघुवंश

नई दिल्लीः – आरजेडी प्रमुख लालू यादव को चारा घोटाले के एक अन्य मामले में रांची में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने दोषी करार दिया है. इस मामल में 22 लोगों को आरोपी बनाया गया था. जिनमें से 15 को दोषी करार दिया गया. इस मामले में 7 अन्य आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है. जिसमें बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्र को बरी कर दिया है. आपको बता दें कि चारा घोटाले से संबंधित यह मामला देवघर कोषागार से 89 लाख़, 27 हजार रुपये की अवैध निकासी का है. आरजेडी ने इस पर कहा कि आगे की अदालत में हम जाएंगे और हमें न्याय मिलेगा यह हमें भरोसा है. आगे की कानूनी कार्रवाई को वकीलों की राय लेकर पूरा किया जाएगा.
लालू यादव के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से फैसले के बाद ट्वीट किया गया ‘झूठे जुमले बुनने वालों सच अपनी ज़िद पर खड़ा है।धर्मयुद्ध में लालू अकेला नहीं पूरा बिहार साथ खड़ा है।’
लालू यादव को दोषी करार दिए जाने पर आरजेडी प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि जो फैसला आया है हम इससे थोड़े क्षुब्द है लेकिन हम बिलकुल चौंके हुए हैं ऐसा नहीं है, मनोज झा ने कहा कि हम पिछले 22 वर्षों से इसे झेल रहे हैं. मनोज झा ने कहा कि तेरा निजाम है सिर दे जुबान शायर की…. मनोज झा ने कहा कि क्या माजरा है कि दलित नेताओं, पिछड़े नेताओं को ऐसे मामलों में फंसाया जाता है. मनोज झा ने सीबीआई पर निशाना साधते हुए कहा कि यह तो पिंजरबंद तोता था यह चिप से काम कर रहा है, यह चिप लगी है 11 अशोक रोड़ दिल्ली (बीजेपी मुख्यालय) से. जो इनके पास जाकर नतमस्तक हो जाता है वो धुल जाता है. जो नहीं जाता वह फंस जाता है.


























