देश-दुनिया

पुलिस की डंडे से बचने के युवक ने पीठ पर लगाया पोस्टर

(देश दुनिया काकाखबरीलाल). लॉकडाउन में दो दिन पुलिस की सख्ती चली और सड़क पर उतरे लोगों पर कार्रवाई करते हुए कहीं उठक-बैठक कराई तो कहीं डंडे लगाए। अब इससे बचने के लिए लोग तरह -तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।कैथल के एक स्थानीय निवासी ने इस पर एक स्लोगन के माध्यम से अपनी बात रखी है। उसके पीठ पर कागज का एक पोस्टर लगा है जिसपर उसकी पत्नी की ओर से लिखा गया है कि मेरा पति दूध व सब्जी लेने जा रहा है। आवारागर्दी करने नहीं। कृप्या लठ न मारें। जिला में 145 लोगों को होम क्वारेंटाइन किया है। गरीब लोगों को 20-20 किलो राशन भी बांटा जा रहा है। जींद में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर गुरुवार को शहरवासी पहले से कहीं अधिक सतर्क दिखे। सब्जी मंडी से लेकर, बाजार, अस्पताल आदि सभी जगहों पर वीरानी छाई थी। यही हाल जिला के उचाना, नरवाना, सफीदों, जुलाना आदि कस्बों में रहा। लॉकडाउन के दौरान इक्का-दुक्का लोग ही जरूरी काम होने पर ही घरों स बाहर निकले। गांवों में भी लोग घरों से अब पहले की तुलना में काफी कम संख्या में लोग बाहर निकल रहे हैं। प्रदेश में गुड़गांव के बाद सबसे ज्यादा पॉजिटिव पानीपत में ही मिले हैं। गुरुवार को एक केस और मिलने के बाद इनकी कुल संख्या यहां पर 4 हो गई है। सोनीपत में विदेश से आने वाले 227 लोगों में से 190 लोगों को क्वारेंटाईन में रखा गया है। इनमें से 41 लोग ऐसे हैं जिनका निर्धारित 14 दिनों का समय पूरा हो चुका है। 12 लोगों का 28 दिनों की हो गई है। सोनीपत में यूके से आई एक छात्रा कोरोना पॉजीटिव मिली थी जिसकी हालत में सुधार हो रहा है। क्वारेंटाइन पीरियड के दौरान बाहर घूमने व लॉकडाउन ब्रेक करने वाले 11 लोगों पर पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन व दूसरों की जान जोखिम में डालने के केस दर्ज किए हैं। लॉक डाउन पीरियड में बाहर घूमने वाले व घरों के बाहर बैठे लोगों पर अब प्रशासन ने वीडियो व फोटो के आधार पर भी कार्रवाई की है। लॉकडाउन पीरियड के दौरान बाहर से आने वाले लोगों को रोकने के लिए सिटी के सेक्टर-7 की रेजीडेंट एसोसिएशन ने जहां बाहर के लोगों की एंटी रोकने के लिए गेट बंद कर दिए हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!