देश-दुनिया

देश में लाकडाऊन के कारण नहीं आ सकी बारात तो, 2 बहनों का आनलाईन निकाह

(देश दुनिया काकाखबरीलाल).

देश में कोरोनावायरस को लेकर लॉकडाउन होने से शादियों को स्थगित करना पड़ रहा है, लेकिन उत्तर प्रदेश के बलिया में बुधवार को बरात न आ पाने से दो सगी बहन का निकाह ऑनलाइन पढ़ाया गया। मामला बलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 का है। यहां के रहने वाले अहमद कुरेशी उर्फ छोटे कुरेशी की दो बेटियों का निकाह एक वक्त बुधवार की शाम को 4:00 बजे मदरसा दारुल उलूम जकरिया के सदर मुदर्रीस व मीर शिकार टोला मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती मोहम्मद अहसन के द्वारा निकाह पढ़ाया गया।
छोटे कुरेशी की तीसरी बेटी नगमा परवीन का निकाह नालंदा (बिहार) के आगामा निवासी मोहम्मद मंजूर कुरैशी का पुत्र शमशेर कुरैशी से और उनकी चौथी बेटी का निकाह गया जिला के अबगीला जगदीशपुर निवासी कलीम कुरेशी मरहूम के पुत्र शाहनवाज अख्तर कुरैशी से राहत परवीन का निकाह पढ़ाया गया। मौका पर हाफिज नफीस साहब, वार्ड पार्षद पति मोहम्मद अफाक कई लोग मौजूद थे। निकाह की रस्म अदायगी के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दिया।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!