छत्तीसगढ़बड़ी खबरराजनिती

जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका.. प्रदेश प्रवक्ता डॉ अनामिका पॉल सहीत सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने छोड़ा जोगी कांग्रेस का साथ.

विजय हिंदुस्तानी/काकाखबरीलाल, बसना। जोगी कांग्रेस को एक औऱ बड़ा झटका लगा है। प्रदेश प्रवक्ता एंव नेत्री डॉ अनामिका पॉल सहित आज सैकडों कार्यकर्ताओं ने जोगी कांग्रेस से स्थिपा देकर पार्टी छोड़ने की घोषणा करदी है। ज्ञात हो डॉ अनामिका पॉल पिछले 2 सालों से निरंतर बसना विधानसभा में किसानों के लिए संघर्ष की लड़ाई लड़ रही थी और लगातार अपना जनम्पर्क बना रही है भजो बहुत ही कम समय मे बसना क्षेत्र में जन-जन की प्रिय बन गयी है जिन्होंने आज स्थिपा की घोषणा कर हल चल बड़ा दी है।

इसी बीच आज एक किसान आंदोलन में सैकड़ों किसानों ग्रामीणों और युवाओं के साथ जोगी कांग्रेस से यह कहते हुए स्थिपा दे दिया कि अब वो किसी पार्टी के बैनर तले काम नही करेंगे.. किसानों के हित के लिए वह स्वतंत्र होकर उनके हक के लिए लड़ेंगी। उनको किसी पार्टी की जरूरत नही अब किसानों मजदूरों की लड़ाई जमीन स्तर से जुड़कर कंधे से कंधा मिलाकर लडेंगी और इसी तरह किसानों के हक की लड़ाई के लिए आगे रहेंगी।

डॉ पॉल ने जैसी ही जनता कांग्रेस का साथ छोड़ने की घोषणा की तभी से सोशल मीडिया पे उनके समर्थकों ने सार्वजनिक रूप से फेसबुक व्हाट्सएप के माध्यम से डॉ अनामिका पॉल का साथ देने का वादा किया और जनता कांग्रेस से स्थिपा देकर पार्टी छोड़ने की घोषणा भी किये।

देखें विडिओ…

अजित जोगी के करीबी माने जाने वाले अपने जीवनकाल के 35 वर्षो से सेवा देने वाले पुराने एंव सक्रिय कार्यकर्ता पी कुमार डे ने जनता कांग्रेस का साथ छोड़ने की घोषणा किया।

इसी बीच युवा जनता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बृजेश यादव, डॉ अमिताभ मुन्ना पॉल, ओशिन खान, वसीम अकरम, नीतीश कुमार साहू सहित सैकड़ों युवाओं ने जनता कांग्रेस से स्थिपा देते हुए पार्टी का साथ छोड़कर डॉ अनामिका पॉल के साथ चलने का ऐलान किया और उन्होंने यह लिखा

जोगी कांग्रेस को त्याग के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने के भी दिए संकेत

बसना विधानसभा में 2 सालों से लगातार जनाम्पर्क बनाते हुए क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ बनानी वाली समाजसेवी डॉ अनामिका पॉल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के भी संकेत दिए है। फेसबुक पर आज अनामिका पॉल समर्थित ओशिम खान जोहरी ने अपने वाल पे यह पोस्ट लिखा।
जिससे प्रतीत होता है कि अपनी मजबूत पकड़ के साथ डॉ पॉल अब निर्दलीय चुनाव लड़ने की मंशा बना ली है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!