पटेवा:शराब के नशे में भाई ने भाभी के सिर पर बाल्टी से किया वार, महिला घायल

पटेवा।ग्राम सिनोधा में शराब के नशे में एक युवक द्वारा अपनी भाभी के साथ गाली-गलौज कर स्टील की बाल्टी से सिर पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में महिला के सिर पर चोट लगने से खून बहने लगा, जिसके बाद उसे डायल 112 की मदद से शासकीय अस्पताल झलप ले जाया गया।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, घटना 8 अगस्त की दोपहर करीब 1 बजे की है। बताया गया कि मो. अमान शराब के नशे में अपने 7 वर्षीय मुकबधिर पुत्र तय्यब को स्कूल ले जा रहा था। स्कूल की छुट्टी के समय बच्चे को स्कूल ले जाने पर साबिरूम निशा ने उसे रोकते हुए कहा कि अभी स्कूल की छुट्टी हो रही है। इसी बात से नाराज होकर मो. अमान ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए घर में रखी स्टील की बाल्टी से साबिरूम निशा के सिर पर वार कर दिया।
घटना के बाद बहू रूखसाना बेगम ने डायल 112 पर सूचना दी। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद पति ने थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।





























