तुमगांव:युवती लापता परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

महासमुंद/तुमगांव। तुमगांव थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 08 से 19 वर्षीय युवती चांदनी निषाद के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार चांदनी निषाद 22 सितंबर 2026 की सुबह करीब 10 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन जानकारी नहीं मिलने पर 23 सितंबर को तुमगांव थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया गया कि चांदनी की ऊंचाई करीब 4 फीट 2 इंच, चेहरा गोल, बाल काले, रंग सांवला और शारीरिक स्थिति सामान्य है। घटना के समय वह सफेद-काले रंग का छीटदार सलवार-सूट पहने हुए थी। उसने कक्षा सातवीं तक पढ़ाई की है और छत्तीसगढ़ी भाषा बोलती है। उसके पास मोबाइल फोन भी है।
पुलिस ने सूचनाकर्ता की रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर युवती की तलाश एवं विवेचना शुरू कर दी है।






























