महासुमंद

तेन्दुकोना:पिकअप में 5 मवेशियों को भरकर अवैध परिवहन, पुलिस ने दर्ज किया अपराध

तेन्दुकोना। थाना तेन्दुकोना पुलिस ने पिकअप वाहन में पांच छोटे-बड़े मवेशियों को कथित रूप से अवैध रूप से बूचड़खाना ले जाने के मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना 25 अगस्त 2026 की सुबह करीब 10 बजे की है।
प्रार्थी विजय शर्मा, निवासी वार्ड नंबर 6 लालपुर, थाना बागबाहरा ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि वह बागबाहरा से बढ़ईपाली कच्चे मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान पिकअप वाहन क्रमांक CG 06 GZ 9606 में पांच छोटे-बड़े मवेशियों को भरकर ले जाते हुए वाहन को देखा गया। शिकायतकर्ता ने अपने साथियों जगमीत राय और देवेश नायक के साथ वाहन को रोककर मवेशियों को कब्जे में लिया और वाहन सहित थाना तेन्दुकोना लाकर पुलिस के सुपुर्द किया।
शिकायत के आधार पर थाना तेन्दुकोना पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(घ) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा वाहन, मवेशियों के परिवहन और चालक की भूमिका के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!