महासमुंद:अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल, एक जिला अस्पताल में भर्ती

महासमुंद।ग्राम तामासिवनी (थाना आरंग) के दो लोग सोमवार को महासमुंद से अपने गांव लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार जीवराखन तारक (54) अपने साथी विनेश गिलहरे के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 LH 6188 से काम के सिलसिले में ग्राम भलेसर आए थे। वापस घर लौटते समय शाम करीब 4 बजे महासमुंद के बीटीआई गार्डन रोड के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी।
हादसे में जीवराखन तारक के चेहरे, बाएं हाथ की उंगली और बाएं पैर के घुटने में चोटें आईं, जबकि बाइक चला रहे विनेश गिलहरे के बाएं पैर के घुटने तथा दाएं हाथ की उंगली के पास गंभीर चोटें आईं। घायल विनेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में जीवराखन तारक की लिखित शिकायत पर महासमुंद थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 एवं 125(ए) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।






























