बसना:घरेलू विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को डंडे से पीटा

घरेलू विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को डंडे से पीटा
बसना। ग्राम गढ़फुलझर में घरेलू विवाद के चलते बड़े भाई द्वारा छोटे भाई के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, 31 जुलाई 2026 की शाम करीब 5 बजे पीड़ित अपने घर की परछी के पास मौजूद था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई कथित रूप से शराब के नशे में वहां पहुंचा और घरेलू बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने हाथ-मुक्कों तथा डंडे से मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।
मारपीट में पीड़ित के बाएं हाथ की कोहनी, कमर तथा दाहिने घुटने में चोटें आई हैं। घटना के दौरान छोटे भाई देवकुमार मिरी ने बीच-बचाव किया। पीड़ित ने बताया कि घटना की जानकारी बड़े पिता रंगीलाल मिरी एवं भाई भुनेश्वर मिरी को भी दी गई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।































