बसना

बसना में सम्पत ने रक्त दान कर किया शिविर का शुभारंभ….

शुकदेव वैष्णव, राजधानी ब्यूरो/काकाखबरीलाल: बसना के मंगल भवन में आज प्रातः 10 बजे शाश्वत फाउंडेशन इकाई बसना द्वारा आयोजित विशाल रक्त दान शिविर का शुभांरभ नीलांचल सेवा समिति के सरंक्षक एवं नगर पंचायत बसना के अध्यक्ष सम्पत अग्रवाल ने ब्लड बैंक मोबाइल बस में सर्व प्रथम रक्त दान कर शिविर का शुभारंभ किया।

इसके पूर्व संपत अग्रवाल के मंगल भवन पहुंचने पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल से आये डॉक्टर एवं उनकी टीम और शास्वत फाउंडेशन बसना इकाई के सभी पदाधिकारियों के द्वारा स्वागत किया गया…
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सम्पत अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान करने से एक मरीज को पुनः नया जीवन मिलता है. हम कितने भाग्यवान हैं कि हमारे रक्तदान करने से दूसरे व्यक्ति की जान बच जाती है।
कार्यक्रम का संचालन अभय धृतलहरे ने किया ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!