
राज्यभर में लोकप्रिय कलाकार के रूप में जाने जाते है बसना के विवेक दास
प्रकाश सिन्हा, काका ख़बरीलाल महासमुंद/बसना. छत्तीसगढ़ प्रदेश के फ़िल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल एवं महासचिव अरुण बंछोर के अनुमोदन से बहुमुखी प्रतिभा के धनी क्षेत्र के लोकप्रिय कलाकार श्री विवेक दास को छत्तीसगढ़ फ़िल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन जिला महासमुंद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। श्री दास के नियुक्ति पर क्षेत्र के सम्पूर्ण कलाकारों में हर्ष व्याप्त है। वही दिनभर बधाइयों का तांता लगा रहा। खास करके ऑर्फिक म्यूज़िकल ग्रुप एवं फुलझर लोक संध्या के सारे कलाकारों ने बधाई दी।

साथ ही बधाई देने वालों में छालीवुड फ़िल्म अभिनेता, निर्माता निर्देशक भीखम साव, मनराज महांती, अरविंद नायक, चंदन सरकार, शुभम सरकार, परशुराम यादव, अविनाश दास, हेमलाल नायक, मन्नू लाल नायक, राजन कर, किशोर बरिहा, नागेश साहू, कुरेन्द्र शेन्द्रे, मधु चौहान, लोमस पुहुप, देव चौहान, देवा, ललित पटेल, कौशल दास, रमेश दास समेत सैकड़ो लोगों ने बधाई दी।
महासमुंद फ़िल्म इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का गठन
छत्तीसगढ़ी फ़िल्म इंडस्ट्रीज एसोसिएशन महासमुंद कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसके तहत अब कलाकारों को उचित स्थान प्राप्त होगा। संघ के अध्यक्ष सुविख्यात निर्माता निर्देशक योगेश अग्रवाल के निर्देश पर जिलाध्यक्ष विवेक दास द्वारा सर्वसम्मति से जिला उपाध्यक्ष पद पर सुप्रसिद्ध गायक परशुराम यादव, सुपरस्टार पैडिस्ट मन्नु नायक एवं संगीतकार हेम नायक को नियुक्त किया गया है कोषाध्यक्ष पद पर सुपरस्टार गायक चंदन सरकार एवं सह कोषाध्यक्ष गिटारिस्ट अरविंद नायक तथा महा सचिव मनराज मोहन्ती को रखा गया है।
सह सचिव के पद पर बसना क्षेत्र के जाने माने छत्तीसगढ़ी गायक राजन कर जिन्हें लोगों द्वारा छत्तीसगढ़िया बाबू का खिताब दिया गया है तथा ओरफिक म्यूजिकल ग्रुप के सुपरस्टार ग़ायक अविनाश दास को रखा गया है।





























