बसना:पंप चोरी

बसना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में नीलसाय जगत ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बाराडोली में रहता है। ग्राम बाराडोली का सरपंच है। गांव ग्राम बाराडोली के गौठान में तीन साल पहले छग शासन के द्वारा सोलर का मोटर पंम्प इकोजेन कम्पनी का लगाया गया है। एवं मोटर के साथ में 50 मीटर का पाईप एवं 50 मीटर का काला रंग का केवल वायर लगाया गया था। दिनांक 30. 05.2024 को सुबह 8.00 बजे गांव के गौठान गया था उस समय मोटर पंप था। दिनांक 31.05.2024 को सुबह 8.00 बजे गांव में हल्ला होने से पता चला कि गौठान का मोटर पंप चोरी हो गया। तब गांव के खीरसागर साव एवं देवराज चौधरी के साथ में गांव के गौठान में जाकर सोलर पंप को देखा तो पंप एवं पंप के साथ में लगाया गया पाईप एवं केबल वायर नहीं था सोलर पंप, पाइप एवं केबल वायर किमती 20,000/- को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया पुलिस ने 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

























