सांकरा:लाटादादर के पास वाहन के ठोकर से कार क्षतिग्रस्त

सांकरा( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में त्रिलोक कोशले ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम गुरुवाईन डबरी थाना लालपुर जिला मुंगेली हाल मुकाम फारेस्ट कालोनी महासमुंद का निवासी है । कक्षा 12 वी तक पढाई किया है । वन विभाग में संविदा पर ड्रायवर के पद पर पदस्थ है । दिनांक 07.06.2024 को वाहन क्रमांक CG 04 NX 5696 महेन्द्र बोलेरो न्यु में शासकीय कार्य पर उप प्रबंध संचालक लघु वनोपज महासमुंद के अधिकारी को वन परिक्षेत्र कार्यालय सरायपाली लेकर गया था और शासकीय कार्य करने के बाद वापस आते समय करीब 05.00 बजे के मध्य एनएच 53 रोड लाटादादर के पास वाहन क्रमांक OD 17 Z 0939 का चालक अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर वाहन क्रमांक CG 04 NX 5696 के साइड को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वाहन क्षतिगस्त हो गया है । घटना को मोहन देवागंन, अशोक कुमार शुक्ला देखे है । पुलिस ने279-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.























